छिन्दवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा में जिला प्रशासन ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जिले में 56 घंटे का लॉक डाउन लगाया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन की बैठक में तय किया गया कि आगामी शनिवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक 56 घण्टे का लॉक डाउन रहेगा। प्रदेश सरकार ने भोपाल, इंदौर, बैतूल सहित छिन्दवाड़ा को रविवार के दिन रात लॉक डाउन वाले जिले में सम्मिलित किया है। वही जिन जिलो में बीस से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है, वहां पर स्थानीय आपदा प्रबंधन समिति को स्थानीय स्तर संक्रमण रोकने के लिए रोक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था। इस व्यवस्था के अंतर्गत कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आज आपदा प्रबंधन समूह की बैठक कर यह निर्णय लिया है।
