बड़वानी। मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग के बडवानी जिले के कल्याणपुर में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पुत्र ने खाना खाने को लेकर हुए विवाद में अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पिता की हत्या करने के बाद से ही पुत्र फरार है। आरोपी पुत्र को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें बना दी हैं।

आरोपी पुत्र के पिता ने अपनी बहू से खाना मांगा तभी खाना मांगने को लेकर बहू से विवाद हो जाने पर पुत्र संजय गुस्से में आ गया और उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार रात 12 बजे ससुर ने अपनी बहू से खाना मांगा तो बेटा गुस्से में आ गया और इतनी रात को खाना मांगने को लेकर विवाद करने लगा।

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुत्र ने पास में ही रखा डंडा उठाकर पिता को पीटना शुरू कर दिया। पिता की हत्या के बाद पुत्र मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *