छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर-सागर मार्ग पर लगे टोल प्लाजा पर मध्यप्रदेश पुलिस के एक प्रधान आरक्षक की बेटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर फिल्मी स्टाइल में हमला कर दिया। इस हमले में टोल प्लाजा के 2 कर्मचारी घायल हो गए है।

प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह की बेटी अपने साथियों के साथ भगवा से छतरपुर कार से जा रही थी। नेशनल हाईवे पर एनएचएआई के सागर-छतरपुर टोल प्लाजा पर दो कर्मचारियों ने गाडी निकालने को लेकर पैसे मांगे इस बात से नाराज प्रधान आरक्षक की बेटी ने कार से उतर कर टोल प्लाजा के कर्मचारियों पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। गुलगंज थाना पुलिस ने हमलावर 2 लडकियों सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *