भोपाल। थाना बागसेवनिया में पदस्थ सब इंस्पेक्टर कुंजीलाल सेन का कोरोना से इलाज के दौरान आज सुबह 3 बजे निधन हो गया। उनके शव को  हमीदिया से सुबह 11:00 बजे भदभदा विश्राम घाट ले जाया जाएगा। 

बागसेवनिया टीआई संजीव कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान कुंजीलाल कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें 7 अप्रैल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह तीन बजे उनका निधन हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *