Happy Rose Day 2020: प्यार का इजहार करने के लिए Valentine Week की 7 फरवरी से शुरुआत होने जा रही है। सप्ताह का पहला दिन Rose Day के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन गुलाब के फूल देकर अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं का इजहार किया जाता है। इस दिन अपने इमोशन्स को बताने के लिए गुलाब के फूलों का सबसे ज्यादा महत्व है यही वजह है कि प्यार के इस सप्ताह के पहले दिन का नाम Rose Day रखा गया है। अलग अलग तरह की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए अलग-अलग रंगों के गुलाब के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। लाल रंग का गुलाब कुछ कहता है तो वहीं गुलाबी या पीले रंग के गुलाब से कुछ अलग तरह की भावनाएं व्यक्त की जाती हैं।
लाल गुलाब का पारंपरिक तौर पर प्यार का इजहार करने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि प्यार का रंग लाल है ऐसे में अपने पार्टनर के सामने प्यार जताने के लिए Red Rose दिया जाता है। अगर पहली बार प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो लाल रंग का गुलदस्ता बेहद काम का साबित हो सकता है।
लाल रंग का गुलाब जहां प्यार का इजहार करने के लिए है तो वहीं पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। नई दोस्ती की शुरुआत के लिए पीले रंग का गुलाब दिया जाता है। इसका मतलब है कि आप एक बहुत अच्छे दोस्त हैं। अगर आप अब रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं तो पीले रंग का गुलाब देकर अपनी दोस्ती की भावनाओं को व्यक्त किया जा सकता है।
