भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से रायसेन के औबेदुल्लागंज जाकर एक प्रेमी जोड़े ने रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली। दोनों रेलवे ट्रैक पर हाथों में हाथ पकडे खड़े होकर ट्रेन से कट गए। रायसेन पुलिस ने उनका शव भीमबैठका में रेलवे ट्रैक से बरामद किया। पुलिस ने जानकारी दी कि मृत लड़के की पहचान करोंद निवासी असलम के रूप में हुई जबकि मृतक लड़की किशोरी निकली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया।

बता दें, असलम के पिता मौलवी हैं। उसके पिता ने निशातपुरा में उसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज करा रखी थी, जबकि किशोरी के अपहरण का मामला छोला थाने में दर्ज था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि किशोरी की असलम से मुलाकात एक कोचिंग सेंटर में हुई थी। कुछ दिनों की दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। कुछ समय पहले दोनों को किशोरी के परिजनों ने साथ घूमते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद नाबालिग की मां ने असलम के घर जाकर आपत्ति भी जताई थी।

इस घटना के बाद नाबालिग लड़की के शिव नगर के छोला मंदिर के पास रहने वाले ऑटो चालक पिता ने उसकी सगाई सीहोर के रहने वाले पंडित के बेटे से कर दी थी। हालांकि, किशोरी असलम से प्यार करती थी और उसी से शादी करना नहीं चाहती थी। उसके परिजनों को यह बात मंजूर नहीं थी। इस बीच वह तीन दिन पहले शुक्रवार को अचानक असलम के साथ भाग गई। वह घर से पांच हजार रुपये भी ले गई।

पुलिस को जानकारी मिली है कि जिस वक्त प्रेमी जोड़ां ट्रैक पर पहुंचा तब शाम के चार बज रहे थे। इस दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस का वहां से गुजरने का समय था। ऐसे में दोनों लोको पायलट ट्रेन के सामने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हो गए थे। यह देखकर ट्रेन के ड्राइवर ने कई बार हॉर्न भी बजाया, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को नहीं छोड़ा और दोनों ट्रेन से कट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *