टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर बिजली का तार चुराने के दौरान करंट की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह चारों बनारसी गांव में सड़क किनारे खंभों से बिजली का तार काटकर चुराने का प्रयास कर रहे थे।

चारों युवकों के शव आज सुबह बरामद किए गए। इनकी पहचान कोकल कुशवाहा (22वर्ष) निवासी बनारसी गांव तथा हन्नू कुशवाहा (24वर्ष), प्रीतम कुशवाहा (24वर्ष) और संजय (20वर्ष) निवासी मंडवा राजगढ जिला निवाड़ी के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *