सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई में भाजपा के धरना.प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान मंच टूटने से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह धड़ाम से नीचे गिर पड़े। इतना ही नहीं उनके साथ मंच पर खड़े करीब 75 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भी एक.दूसरे पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भूपेंद्र सिंह को कोई चोट नहीं आई है।

सोमवार दोपहर को खुरई के मैदान पर भाजपा का प्रदेश सरकार के विरोध में धरना.प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्यवक्ता शामिल हुए थे। भूपेंद्र सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे करीब पचास भाजपा कार्यकर्ता भी उनके पीछ मंच पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि करीब 25 भाजपा नेता पहले से ही मंच पर मौजूद थे।
जैसे ही भूपेंद्र सिंह ने भाषण शुरू किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता खड़े हो गए। इस बीच कुछ अन्य लोग भी मंच पर चढ़ गए। भूपेंद्र सिंह को बोलते हुए अभी तीन.चार मिनट ही हुए होंगे कि मंच टूट गया। मंच के नीचे खड़े भूपेंद्र सिंह के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में चौकअप कराया। जांच में पता चला कि उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में बारिश भी हो रही थी। भूपेन्द्र सिंह के साथ सांसद राजबहादुर सिंहए बीना विधायक महेश राय भी गिरे। बाद में भूपेन्द्र सिंह ने स्टूल पर खडे होकर भाषण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *