भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड के होनहार देवास में रह रहे आकाश शुचगेयर के संचालक इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल 71 वर्ष का आज शाम को दुःखद निधन हो गया।
भिण्ड की शिक्षा जगत की मानी हुई हस्ती समाज सेविका रम्मन मितल के छोटे भाई एवं संजय अग्रवाल के बडे भाई इंजीनियर राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल का आज इंदौर में निधन हो गया। उनकी अंत्येष्टि देवास में 20 अप्रैल को मंगलवार को होगी।
अग्रवाल के निधन का समाचार सुनकर भिण्ड में शोक की लहर दौड गई।
ताजा समाचार डाॅटकाॅम परिवार ने अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
