ग्वालियर। भिण्ड जिले के लहार के वार्ड नम्बर 2 में रहने वाले रामसहाय कुशवाह का पुत्र अरविंद ने राजस्थान के कोटा में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। अरविंद कोटा में आईआईटी की तैयारी करने गया था। आत्म हत्या करने के पहले उसने अपने पिता को फोन कर खर्च के लिए पैसे मांगे थे तो पिता ने उसके एकाउंट में 4 हजार रुपए भी जमा करा दिए थे।
मृतक अरविंद का भाई राजेश कुशवाह ने आज यहां बताया कि अरविंद 2 साल से कोटा में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। 3 मार्च को पिताजी के कहने पर अरविंद के बैंक एकाउंट में 4 हजार रुपए जमा करा दिए थे। और 3 मार्च को ही उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।
कोटा के विज्ञान नगर थाना पुलिस के अनुसार मृतक छात्र अरविंद इंदिरा नगर में एक किराए के कमरे में रहता था। वह दोपहर जब मैस में खाना खाने नहीं गया और जब रात में भी नहीं आया तो उसके दोस्तों ने उसके कमरे पर जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। मकान मालिक को सूचना दी गई तब पुलिस ने दरवाजा तोडा तो अरविंद कमरे के पंखे पर उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका अंतिम परीक्षण कराया तथा परिजनों को शव सौंप दिया है। आज शव लहार आया जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोटा पुलिस आत्म हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *