ग्वालियर। भिण्ड जिले के पावई थाना क्षेत्र के ग्राम कमलपुरा निवासी विनोद शाक्य 21 वर्ष की पत्नी रुबी ने अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए अपने पति को ही चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की, लेकिन पत्नी की प्रेमी के साथ चल रही मोबाईल पर बातचीत सुन लिए जाने से उसने अपने परिजनों को बेहोशी अवस्था में सारी हकीकत बता दी और परिजन विनोद को तत्काल भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय लाए और समय पर इलाज होने से उसकी जान बच गई।
भिण्ड अस्पताल में भर्ती विनोद कुशवाह के पिता राधेश्याम शाक्य ने बताया कि उसके बेटे की शादी मुरैना की रुबी के साथ 17 फरवरी 2016 को हुई थी। कल रुबी ने अपने पति विनोद को चाय पिलाई तो उसमें जहर मिला दिया। विनोद चाय पीने के बाद बेहोश हो गया तो परिजनों को लगा कि शादी में कामकाज व कुछ दिनों से सो नहीं पाने के कारण उसे बैचेनी से तबियत बिगड गई होगी, लेकिन बेहोशी अवस्था में ही विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी रुबी ने उसे चाय में जहर मिलाकर चाय पिला दी है। ये जानकर परिजनों के होश उड गए। विनोद को परिजन भिण्ड अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद उसे होश आ गया है।
भिण्ड के शासकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती विनोद ने आज यहां बताया कि कल रुबी ने उसे चाय बनाकर पिलाई। चाय पीने के बाद उसे चक्कर आने के साथ ही उसकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया तथा बेहोशी आने लगी। तभी उसकी पत्नी किसी से मोबाईल पर बात कर बता रही थी कि उसने अपने पति को चाय में जहर दे दिया है। उसने यह सुना वह घबरा गया और बेहोशी में ही परिजनों को बता दिया कि उसकी पत्नी ने उसे चाय में जहर दिया है उसका मोबाईल उससे ले लो। परिजनों ने रुबी से मोबाईल लेकर रुबी और उसके प्रेमी की बातचीत की रिकॉडिंग सुनी तो पूरा परिवार दहशत में आ गया। रुबी के परिजनों को बुलाकर उसे उसके मायके भेज दिया गया है।
विनोद के पत्नी रुबी ने बताया कि वह एक युवक से प्यार करती थी, लेकिन उसके परिजनों ने मेरी शादी विनोद से करा दी। वह विनोद के साथ हुई शादी से खुश नहीं थी तो हमने और प्रेमी ने मिलकर विनोद को मारने की योजना बनाई। कल चाय में उसे जहर दे दिया लेकिन तभी उसके प्रेमी को फोन आ गया। और उससे कर रही बात को पति ने सुन लिया और वह बच गया।
पावई थाना प्रभारी अंबर सिंह सिकरवार ने बताया कि विनोद के पिता राधेश्याम शाक्य ने एक आवेदन दिया है कि उसके बेटे विनोद की पत्नी रुबी ने अपने पति को चाय में जहर देकर मारने की कोशिश की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *