भिण्ड। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र सरकार रेलो के विकास के लिए म.प्र. को करोडो रूपए दे रही है। जिसके अन्तर्गत भिण्ड से कोंच तक 80 कि.मी. की लाईन बिछाने के लिए 1600 करोड रूपए प्रदान किए है। यहां की भिण्ड इटावा रेल लाईन और भिण्ड कोंच लाईन से यह क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से विकास की गति पकडेगा। वे आज जिला मुख्यालय भिण्ड के रेलवे स्टेशन परिसर पर भिण्ड-इटावा सवारी रेल गाडी के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा म.प्र. के विकास के लिए करोडो रूपए उपलब्ध कराए जा रहे है। इस राशि से प्रदेश के विकास को गति देने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत केन्द्र सरकार द्वारा हर घर में शौचालय बनाने की पहल की जा रही है। म.प्र. की सरकार गांव-गांव शौचालय निर्माण कार्य कराने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि म.प्र. में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में दस लाख से लेकर एक करोड रूपए तक का ऋण उनके छोटे उद्योग एवं व्यवसाय के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा सात साल तक व्याज की गारंटी ली गई है। उन्होंने कहा कि यहां के नोजवान इस योजना के अन्तर्गत ऋण लेकर आर्थिक दिशा की ओर अग्रसर हो सकते है। उन्होंने कहा कि छात्रों को कक्षा 1 से 12वीं तक किताबे, साइकिल, यूनीफॉर्म प्रदान की जा रही है। साथ ही एससी,एसटी एवं ओबीसी के अलावा सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों को स्कॉलर सिप देने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इसी दिशा में इन्टर में 85 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्रों को लेपटॉप की सुविधा प्रदान की गई है। जिससे वे इन्टरनेट की क्रांति से जुडकर प्रगति की ओर आगे बढ सकते है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार के माध्यम से किसानों के लिए फसल बीमा के अन्तर्गत सुविधा प्रदान की जाकर खेती को फायदे का धंधा बनाने के निरंतर प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले में पोलीहाउस की दिशा में कदम उठाए जावेंगे। साथ ही फलो की खेती शुरू करने के लिए भरसक प्रयास किए जावेंगे। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले में पहले बारूद की दुर्गन्द आती थी। अब यहां विकास की गंगा बहा रही है।
उन्होंने कहा कि इस जिले की कनेरा सिंचाई परियोजना को प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जावेंगे। जिससे इस परियोजना के क्षेत्र के हर किसान की जमीन को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भिण्ड क्षेत्र में नहरो के माध्यम से उनकी मांग के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने की पहल की गई है। जिससे किसान पंजाब को पीछे छोडकर उन्नति किस्म की खेती की दिशा में आगे बढकर आर्थिक गति पकड रहे है। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले के नोजवान बहादुर होकर देश की सीमाओं पर सुरक्षा की कमान संभाल रहे है। आगे की पीढी के लिए भिण्ड में सैनिक स्कूल खुलवाया जावेगा। जिससे स्कूल में छात्र पढकर बडे से बडे हौदे पर आसीन होकर देश की बागडोर में सहायक बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए स्थानीय निकायो में 50 प्रतिशत रिजर्वेशन देने की सुविधा प्रदान की गई है। पुलिस भर्ती में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जावेगा। मुख्यंमंत्री चौहान ने समारोह में स्वागतम लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत लाडलियों का स्वागत किया। साथ ही योजनाओं की पुस्तिका का विमोचन किया।
इस्पात एवं खनिज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सालो इंतजार के बाद भिण्ड-इटावा रेल सुविधा से जुड गया है। साथ ही इस क्षेत्र में रेलो की सुविधा के लिए दिनोंदिन तरक्की के द्वार खोले जा रहे है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अब कलकत्ता, बम्बई के सीधे संपर्क में आएगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भिण्ड क्षेत्र डकैतों के नाम से जाना जाता था। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अब इस क्षेत्र में विकास के द्वार खुल गए है। उन्होंने कहा कि भिण्ड बीरो की भूमि रही है। यहां के हर गांव का व्यक्ति सेना मंे सुरक्षा की कमान संभाले हुए है। उन्होंने कहा कि भिण्ड क्षेत्र के जामपुरा गांव के सेना में तैनात जवानों ने चाईना के युद्व में वीरतापूर्वक लडाई लडी थी। जिसके कारण वे शहीद हो गए। इसलिए यहां सैनिक स्कूल खोलना आवश्यक है।
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने समारोह में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार विकास को गति देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भिण्ड-इटावा रेल मार्ग पूर्ण होकर यहां सवारी गाडी प्रारंभ की गई है। जिससे इस क्षेत्र के लोग दिल्ली चैनई, हावडा से जुडकर कम दूरी में अपनी खरीद फरोत और व्यापारिक सुविधा का लाभ उठा सकेगे। उन्होंने कहा कि भिण्ड लहार से कोंच को रेल लाईन से जोडने के लिए 1600 करोड रूपए प्रदान किए गए है। इस दिशा में क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल सेना की भांति काम करते हुए यात्रियों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के अन्तर्गत देश के कई क्षेत्रों में लाईने बिछाई जावेगी। साथ ही ग्वालियर-गुना ट्रेक पर विद्युतीकरण का कार्य कराया जावेगा। उन्होंने कहा कि म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रारंभ की गई कई योजनाओं का देश के अन्य राज्य भी अनुशरण कर रहे है। जिसके कारण मुख्यमंत्री चौहान एक उदाहरण बनते जा रहे है।
क्षेत्रीय सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद ने कहा कि भिण्ड क्षेत्र बीरो की भूमि रहा है। यहां के बहादुर नोजवान देश की सीमाओं सेवाऐं दे रहे है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को 31 साल बाद रेल लाईन पर सवारी गाडी शुरू करने की सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि रेलो की सुविधा की दूसरी कडी में भिण्ड-लहार-कोच 1600 करोड रूपए की राशि स्वीकृत की है। साथ ही अटेर-जेतपुर चंबल नदी पुल के लिए 64 लाख रूपए की लागत से पुल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावेगा। उन्होंने कहा कि यहां के बीहडों में फलोउद्यान की खेती की जा सकती है। जिसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की मांग रखी।
महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेल इलाहाबाद एके सक्सैना ने भिण्ड-इटावा सवारी गाडी प्रारंभ कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही स्वागत भाषण दिया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड इटावा सवारी गाडी के शुभारंभ समारोह में नोजवानो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की दिशा में भिण्ड में सैनिक स्कूल खोलने, भिण्ड शहर के नागरिको की सुविधा के लिए सुभाष तिराहा से इंदिरा गांधी चौराहा तक सडक निर्माण कराने, कनेरा क्षेत्र के किसानों की जमीन में पानी की सुविधा प्रदान करने की दिशा में कनेरा सिंचाई परियोजना को प्रारंभ कराने,भिण्ड शहर में 102 करोड रूपए की लागत से सीवर लाईन की स्वीकृति, टेहनगुर-हिलगंवा पुल निर्माण के लिए 45 करोड रूपए की स्वीकृति, शहरी गरीबों को 27 करोड 45 लाख रूपए के मकान प्रदान करने और 90 करोड रूपए की लागत से नहरो का सुद्रणीकरण, की सौगाते प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *