भोपाल। भोपाल में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में सोमवार को सरकार ने एक बार फिर भोपाल में 7 दिनों का कोरोना कर्फ्यू लगाया है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में मिले सुझाव के आधार पर राजधानी भोपाल और बैरसिया नगर निगम क्षेत्र में आज रात 9 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू यानी लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान कुछ छूट भी दी जाएंगी। आदेश में कहा गया है कि किराना दुकानों से होम डिलिवरी की जा सकेगी। सब्जी और दूध की दुकानें खुली रहेंगी। ठेले से भी सब्जी की बिक्री की जा सकेगी। बैंक और पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे। इसके अलावा, सभी प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध होगा। भोपाल में बीते 24 घंटे में 824 कोरोना संक्रमित मिले थे। 

कोलार-शाहपुरा में लॉकडाउन में भी जाम
भोपाल में सबसे ज्यादा मामले कोलार से सामने आ रहे हैं। यहां 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक सब कुछ बंद है। सोमवार को बाकी शहर में दो दिन का लॉकडाउन खत्म हुआ तो लोग कोलार रोड से निकले। सुबह करीब 9 बजे सर्वधर्म पुल के पास दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोलार आने वाले लोगों को पुलिस ने लौटा दिया तो बेवजह जाने वालों को भी रोका गया।

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 6489 संक्रमित मिले हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में इंदौर में रिकॉर्ड 923 केस आए। भोपाल में 824, ग्वालियर में 497 और जबलपुर में 469 संक्रमित पाए गए। 11 अप्रैल को 24 घंटे में 37 मौतें हुई हैं।

जरूरी सेवाओं को छूट मिलेगी
भोपाल में सेवाओं को छूट मिलेगी और आम लोगों के जरूरत के सामान की दुकानें खुलेंगी। कंस्ट्रक्शन का काम जारी रहेगा। बिजली, पानी की सप्लाई के काम में लगे कर्मचारी पर रोक नहीं है। बेवजह घर से निकलने पर रोक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *