रायसेन। उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम विजन्हाई में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ये तीनों नाबालिग शनिवार दोपहर मछली पकड़ने गए थे। तीनो बच्चे आपस आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। तीनों की उम्र 8, 13 और 14 वर्ष बताई जा रही है।

देर शाम जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास पता करने के बाद जब वे तालाब के पास पहुंचे, तो उन्हें बच्चे तालाब में डूबे मिले। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों बच्चों के शव का आज सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।

उदयपुरा थाना प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि बिजनहाई गांव के 14 वर्षीय धर्मेंद्र अहिरवार पुत्र गुलजार अहिरवार, मनीष पुत्र ब्रजेश अहिरवार 13 साल और ग्यार सिंह पुत्र मोती लाल अहिरवार गांव से बाहर बने तालाब पर मछली पकड़ने के लिए गए थे। यहां पर वे तालाब में डूबे हुए दिखाई दिए, जिन्हें परिजनों ने गांव वालों की मदद से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद रात 9.30 बजे तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात ज्यादा होने पर अस्पताल के ही मचुर्री रूम में रखवा दिया गया है।  आज सभी का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

टीआई प्रकाश शर्मा ने बताया आज सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *