छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी प्रज्ञा पालीवाल का थाईलैंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। प्रज्ञा बेंगलुरु की एडवेंचर कंपनी में काम करती थी और कंपनी से छुट्टी लेकर थाईलैंड क्यू नेट कंपनी का सेमिनार अटेंड करने के लिए गई थी। सेमिनार 11 अक्टूबर से था और यह प्रज्ञा 7 अक्टूबर को थाईलैंड रवाना हुई थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और परिवार को हर संभव मदद को लेकर आश्वस्त किया है।
कमलनाथ ने लिखा, प्रदेश के छतरपुर की बेटी प्रज्ञा पालीवाल के ट्रेनिंग के दौरान थाईलैंड के फूकेट शहर में हादसे में हुई मौत की खबर बेहद दुःखद। परिवार के किसी सदस्य के पास पासपोर्ट नहीं, पार्थिव शरीर लाने में दिक्कत हो रही है। परिवार परेशान ना हो, सरकार आपके साथ। हर संभव मदद के निर्देश। विदेश मंत्रालय से सरकार चर्चा कर शव लाने का प्रयास करेगी। परिवार के सदस्य जाना चाहे तो उसका भी सरकार पूरा इंतजाम करेगी।

प्रज्ञा की मौत के बाद कंपनी शव लाने में सहयोग नहीं कर रही है। परिजन भी बेटी का शव नहीं पहुंचने से परेशान हैं। स्थानीय सांसद और विधायकों से संपर्क किया। मदद के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी ट्ीट कर परिजनों ने मदद मांगी हैं। विदेश मंत्री ने प्रज्ञा के परिजनों को आश्वस्त किया है कि थाइलैंड में स्थित भारतीय दूतावास मृतका के परिजनों से संपर्क में हैं और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *