भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 4884 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, इस महामारी से आज 23 लोगों की मौत हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राज्य भर में 37462 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 4882 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है। प्रदेश में अब सक्रिय मामले बढ़कर 30486 हो गए हैं। संक्रमण दर बढ़कर 13 प्रतिशत हो गई। इस वैश्विक महामारी से राज्य में 23 लोगों की मृत्यु हो गई। कोरोना संक्रमण से प्रदेश में कुल 4136 लोगों की मृत्यु हुयी हैं। इस महामारी से आज राज्य भर में 2433 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गये।

प्रदेश के इंदौर में आज भी सबसे अधिक कोरोना के मरीज मिले। इस जिले में आज 887 संक्रमित मिले है। वहीं राजधानी भोपाल में आज 686 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जबलपुर में 326, ग्वालियर में 298, उज्जैन में 130, रतलाम में 144, बड़वानी में 107 और कटनी में 154 कोरोना संक्रमित पाये गये। राज्य के 52 जिलों में भी 4 से 50 कोरोना मरीज मिले हैं। प्रदेश में अभी तक 3,27,220 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जबकि इनमें से 2,92,598 मरीज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के बाद घर पहुंच गये है। वहीं 30486 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *