भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच शिवराज सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में 1 मई से 18 साल से अधिक आयु वालों का फ्री वैक्सीनेशन किया जाएगा। सीएम ने बताया कि खंडवा, सिवनी, उज्जैन और शिवपुरी में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुके हैं। वहीं जबलपुर का ऑक्सीजन प्लांट आज से शुरू हो सकता है। यहां इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा रतलाम, मंदसौर और मुरैना जिले में प्लांट एक दो दिन में शुरू हो जाएंगे। 

  • सीएम ने कहा, प्रदेश में मजदूर को काम देने की व्यवस्था की गई है। उनको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में मनरेगा में 21 लाख मजदूरों को काम दिया जा चुका है। उन्हें मप्र से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। उन्हें सरकार 3 माह का मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है।
  • सीएम ने बताया कि बीना रिफायनरी ने ऑक्सीजन देने का सुनिश्चित किया गया है। ऑक्सीजन का परिवहन न करना पड़े इसलिए रिफायनरी प्लांट के पास ही 1000 बेड का अस्पताल बनाना शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *