भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे संकट के चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन कोरोना को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। इस संदर्भ में आज सोमवार को सीएम शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रियों के साथ बैठकर कर वन-टू-वन चर्चा की। इस चर्चा के दौरान उन्होंने सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी बांटी। उन्होंने जिलो का कोरोना नियंत्रण प्रभार मंत्रियों को दिया गया, कोरोना प्रभारी मंत्री बनाए गए।
व्यवस्था, संसाधन और समन्वय की दी जिम्मेदारी
सीएम शिवराज ने बैठक में कहा कि ये व्यवस्था कोविड-19 के लिए दी गई है। जिलों में जाकर कोरोना नियंत्रण के लिए मंत्रिगण काम करें। जिलों में कोरोना नियंत्रण संबंधी व्यवस्था, संसाधन, समन्वय, बैठक इत्यादि की जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने जिलो में कोविड केयर सेंटर बनाने की रूपरेखा, ऑक्सीजन बेड बढ़ाने, दवा आपूर्ति इत्यादि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को तत्काल काम में जुटने के लिए कहा
मंत्रियों को दिए गए प्रभार के जिले
| मंत्री | जिला |
| गोपाल भार्गव | सागर, नरसिंहपुर |
| तुलसी सिलावट | इंदौर |
| कुंवर विजय शाह | खंडवा, बुरहानपुर |
| जगदीश देवड़ा | मंदसौर, रतलाम |
| बिसाहूलाल सिंह | अनूपपुर, शहडोल, सीधी |
| यशोधरा राजे सिंधिया | शिवपुरी, दतिया |
| भूपेंद्र सिंह | दमोह |
| मीना सिंह | उमरिया, मंडला, डिंडोरी |
| कमल पटेल | हरदा, बैतूल, होशंगाबाद |
| बृजेंद्र प्रताप सिंह | पन्ना, कटनी, छतरपुर |
| विश्वास सारंग | भोपाल, सीहोर |
| प्रभु राम चौधरी | रायसेन, विदिशा |
| महेंद्र सिंह सिसोदिया | गुना, राजगढ़ |
| प्रदुम्न सिंह तोमर | ग्वालियर |
| प्रेम सिंह पटेल | बड़वानी |
| ओमप्रकाश सकलेचा | नीमच |
| उषा ठाकुर | देवास |
| अरविंद सिंह भदोरिया | जबलपुर, छिंदवाड़ा |
| डॉ मोहन यादव | उज्जैन |
| हरदीप सिंह डंग | खरगोन, झाबुआ |
| राजवर्धन सिंह | धार, अलीराजपुर |
| भारत सिंह कुशवाह | मुरैना, श्योपुर |
| इंदर सिंह परमार | शाजापुर, आगर मालवा |
| रामखेलावन पटेल | रीवा, सतना, सिंगरौली |
| रामकिशोर कांवरे | बालाघाट, सिवनी |
| बृजेंद्र सिंह यादव | अशोकनगर |
| सुरेश धाकड़ निवाड़ी | टीकमगढ़ |
| ओपीएस भदोरिया | भिंड |
* मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अस्वस्थ्य है और मंत्री नरोत्तम मिश्रा बाहर है इसलिए इन्हें जिम्मेदारी आने के बाद दी जाएगी ।
