भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा कि हमने मध्यप्रदेश में स्किल मैपिंग का अभियान प्रारम्भ किया है। कई प्रवासी मज़दूर जो हुनरमंद हैं, उनको काम आता है, हम उनकी मैपिंग कर उनकी सूची बना रहे हैं। साथ ही कलकारखानों की सूची भी बन रही है। इन दोनों को आपस में जोड़ने के लिए #रोजगार_सेतु बनाया है। 

मध्यप्रदेश में ई-पास व्यवस्था समाप्त: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

राज्‍य में और राज्‍य के बाहर आने-जाने वाले वाहनों के लिए किसी प्रकार के पास की आवश्‍कता नहीं होगी। अत: पास चेकिंग की व्‍यवस्‍था समाप्‍त की जा रही है। पूरे प्रदेश में अंतर्राज्‍यीय बसों का संचालन 7 जून तक बंद रहेगा। 

लॉकडाउन 5.0 में यह संस्थान/प्रतिष्ठान/गतिविधियां मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित रहेंगी

प्रदेश में सिनेमाहॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, सभा कक्ष मैरिज गार्डन आदि। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन आदि गतिविधियां पूर्णत: बंद रहेंगी। इन्हें पुन: प्रारंभ करने का निर्णय बाद में लिया जाएगा।

लॉकडाउन 5.0 में  स्कूल/कॉलेज बंद रहेंगे: शिवराज सिंह

अभी शैक्षणिक संस्‍थाएं बंद रहेंगीं परंतु 12वीं की परीक्षाओं हेतु विद्यालय खोले जाएंगे। बाद में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान आदि को खोलने का निर्णय सभी लोगों के साथ परामर्श कर जुलाई में लिया जाएगा। 

रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे सबकुछ बंद रहेगा

रात्रिकालीन कर्फ्यू का समय अब रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। इस दौरान अत्यावश्यक गतिविधियों को छोड़कर लोगों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। 

महिला स्वसहायता समूहों को यूनिफार्म सिलाई का काम दिया जाएगा: शिवराज सिंह

महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाए गए मास्क प्रदेश सरकार खरीदती है। हमने निर्णय लिया है कि बच्चों की यूनिफार्म सिलने का कार्य भी इन समूहों को दिया जाएगा। इसके लिए उनके खातों में रु. 360 करोड़ की राशि जाएगी।

मध्यप्रदेश में प्रवासी मजदूर कमीशन बनाया जाएगा

अन्य प्रदेशों में जाने वाले प्रवासी मज़दूरों का हम ध्यान रख सकें इसके लिए एक नई व्यवस्था बनाई है। प्रवासी मजदूरों के कल्याण के लिए प्रवासी मजदूर कमीशन बनाया जाएगा। हर प्रवासी मजदूर का बाहर जाने से पहले कलेक्टर के पास रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।

मजदूरों को लोकल में रोजगार उपलब्ध कराएंगे: शिवराज सिंह चौहान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि लोकल को वोकल बनाना है। हमारे मजदूर भाई-बहनों को लोकल ही काम मिल सके, इसके लिए प्रदेश की धरती पर कुटीर उद्योग, ग्रामीण और लघु उद्योगों का जाल बिछाना है, इसके लिए हम संकल्पित प्रयास करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *