ग्वालियर। शहीदों की माटी कहीं जाने वाली ग्वालियर चंबल संभाग की भूमि पर केन्द्रीय श्रम मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर शहीदों का एक विशालकाय स्मारक बनाया जायेगा। स्मारक का कार्य शुरु हो गया है। यह स्मारक मुरैना के निकट आगरा मुम्बई राजमार्ग पर संभाग आयुक्त कार्यालय के पास बनेगा। इस स्मारक के द्वितीय चरण में इसमें एक ऑडीटोरियम भी बनाया जाना प्रस्तावित है।
जानकारी के मुताबिक मुरैना में बनने वाला यह शहीद स्मारक अनूठा होगा और इस पर एक करोड़़ की लागत आएगी। स्मारक के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण (साडा) को दी गई है। यह स्मारक इस क्षेत्र में अब तक शहीद हुये उन वीर सैनिकों को समर्पित होगा, जिन्होंने देश के लिये अपना सर्वस्त्र न्यौछावर कर दिया। इसमें अंचल के सभी शहीदों के चित्र व उनसे जुड़ी स्मृतियां प्रदर्शित की जायेंगी। शहीद स्मारक का नाम चंबल की माटी के वीर सपूत शहीद पं. राम प्रसाद विस्मिल के नाम पर रखा जायेगा।
स्मारक का निर्माण कार्य एक विशालकाय क्षेत्र में किया जायेगा। स्मारक में मुख्य भवन के अलावा लैंड स्केपिंग वाटर बॉडी व अन्य विशेष स्ट्रेक्चर भी तैयार किया जायेगा, ताकि यह दिल्ली नौएडा में बने स्मारकों की तर्ज पर हो। स्मारक का निर्माण कार्य ग्वालियर की एमजी कन्स्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया हैं। कन्स्ट्रक्शन कंपनी ने मुरैना में बनने वाले इस स्मारक का काम तेजी से शुरु कर दिया हैं। कंपनी के अनुसार इसका कार्य 12 माह में पूरा कर लिया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी बीते दिवस स्मारक के निर्माण स्थल का अवलोकन कर इसे तेजगति से पूरा करने के निर्देश दिये। ज्ञांतव्य है कि स्मारक के सेकेंड फेज में यहां एक अतिआधुनिक ऑडीटोरियम भी प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *