bhind 2ग्वालियर। भिण्ड जिले के मेहगांव विकास खण्ड की ग्राम पंचायत अजनौधा में सामूहिक रुप से निर्णय लिया गया है कि मृत्युभोज कराने और करने वाले पर 5 हजार एक सौ रुपए का जुर्माना बसूला जाएगा तथा जुर्माने के साथ ही उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा। यह फैसला ग्राम पंचायत अजनौधा में महिला सरपंच के पति रामप्रताप गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है।
ग्राम पंचायत अजनौधा में शिक्षक बदनसिंह भदौरिया की माताजी का 10 फरवरी को निधन हो गया था। माताजी के निधन पर गांव में एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सभी वरिष्ठ नागारिकों, समाजसेवी उपस्थित हुए। कल शिक्षक बदनसिंह भदौरिया के निवास पर ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी ग्रामीणों ने सामूहिक रुप से मृत्युभोज न करने का संकल्प लेते हुए इसका उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ 5100 रुपए का जुर्माना भी तय किया गया। पंचायत में यह भी तय किया गया है कि गांव का कोई व्यक्ति अन्य किसी गांव में भी मृत्युभोज करने नहीं जाएगा। अगर पंचायत के निर्णय का कोई उल्लंघन करता है तो जुर्माने के साथ उसका पूरा गांव बहिष्कार करेगा। फिर पूरा गांव उसे अपने यहां होने वाले किसी कार्यक्रम में नहीं बुलाएगा। बैठक में निर्णय लिया है जुर्माने से बसूल की गई राशि गांव के विकास पर खर्च की जाएगी। सरपंच पति रामप्रताप गर्ग ने बताया कि पंचायत का यह फरमान कडाई से लागू करने के लिए एक निगरानी समिति भी बनाई गई है। जो सभी पर निगाह रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *