ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के सिन्ध नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए सिंध नदी के खेरा घाट गए दो भाई गड्ढे में फिसलकर नदी में बह गए। इस दौरान अफरातफरी मच गई, लेकिन एक को वहां मौजूद लोगों ने कूदकर बचा लिया। दूसरे भाई का सुराग नहीं लग सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा आज मंगलवार को हुआ। नदी में बह गए लड़के की खोजबीन के लिए होमगार्ड के गोताखोर जुट गए हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। चतुर्वेदी नगर बृह्मपुरी मोहल्ले से मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए ऊमरी थाना क्षेत्र में सिंध नदी के खेराघाट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए पहुंचे थे।

उनके साथ दो सगे भाई छोटू श्रीवास 16 वर्ष और उसके ताऊ का बेटा रोहित श्रीवास 17 वर्ष भी उनके साथ चले गए। घाट पर पहले से प्रतिमाओं का विसर्जन चल रहा था। इस दौरान नदी में उतरे छोटू और रोहित का पैर गड्ढे में चला गया और वह तेज बहाव में बहने लगे। वहीं पर प्रतिमा विसर्जन के लिए आरती कर रहे सुधीर सिरौठिया पूजा छोडकर दोनों भाइयों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। सुधीर ने रोहित को बचा लिया, लेकिन छोटू तक नहीं पहुंच सके। बाद में उसका पता ही नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *