ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के गोहद में आज सुबह स्टेशनमास्टर वीर सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई स्टेशन के नजदीक एक 24 साल के करीब महिला और 10 वर्ष का बच्चे का शव रेलवे पटरी के पड़ा है। सूचना मिलने पर गोहद चौराहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की मौत रात को हुई होगी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। महिला व बच्चे का पहले चाकू से गला काटा गया तथा बाद में गोली मारी गई है। इस सनसनी घटना के बाद लोगों में दहशत है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मॉं-बेटे की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *