जबलपुर। ट्रेन में छेड़खानी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में जबलपुर रेल मंडल के सीनियर रेल अधिकारी की पत्नी इसका शिकार हुईं। बड़ी बात ये है कि छेड़खानी के आरोप आरपीएफ के डीआईजी पर लगे हैं। मामला विभाग के बड़े अधिकारी का था, लिहाजा पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज करने में काफी समय लगाया। फिलहाल डीआईजी विजय खातरकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक छेड़खानी की ये घटना ओवरनाइट एक्सप्रेस के 2 एसी कोच में हुई। इसमें जबलपुर रेल मंडल के सीनियर रेल अधिकारी की पत्नी भोपाल से जबलपुर सफर कर रही थी। उन्हीं के साथ छेडछाड की गंभीर घटना हुई। अधिकारी की पत्नी के मुताबिक उनके साथ वेस्ट सेंटर रेलवे के आरपीएफ के डीआईजी विजय खातरकर ने छेड़छाड़ की। इसके अलावा भी डीआईजी ने उनसे दुष्कर्म की कोशिश भी की। पत्नी ने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। पति जबलपुर रेल मंडल के सीनियर रेल अधिकारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत स्टेशन पहुंचे और उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया।

लेकिन चूंकि मामला पुलिस विभाग का था, लिहाजा जीआरपी थाना जबलपुर ने भी कार्रवाई में काफी ढिलाई बरती। रेल अधिकारी और उनकी पत्नी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। थाना प्रभारी नहीं आने के कारण यहां काफी हंगामा भी हुआ।

काफी देर बार जब जीआरपी थाना प्रभारी यहां पहुंचे तो आरपीएफ के डीआईजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। लेकिन ये घटना रेलवे में महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही। सीनियर रेल अधिकारी के मुताबिक जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, यदि वे ही ऐसी घटनाएं करेंगे तो क्या हालात होंगे। इस कारण उन्होंने एफआईआर कराने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *