रीवा। जिला न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदस्थ कमलनाथ जयसिंह पुरे का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है, जिसके बाद पूरे रीवा जिले में शोक की लहर है। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।

बताया जा रहा है कि बीते कल उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर ऑक्सीजन पास ना होने की वजह से उनकी मौत हो गई। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से निजात पाने को लेकर शासन और प्रशासन की तरफ से लगातार कोशिशें की जा रही हैं। मगर संक्रमण है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

देशभर में संक्रमण से आए दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रीवा में भी कोरोना से जज की मौत हो गई है। गुरुवार को देर शाम जैसे ही उनके निधन की खबर जिले में फैली समूचे जिले के लोग हतप्रभ रह गए।बताया जा रहा है कि रीवा जिला न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के पद पर पदस्थ रहते हुए कमलनाथ जयसिंहपुरे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उसके बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मामले पर जानकारी देते हुए रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि न्यायधीश कमलनाथ जयसिंहपुरे का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था। ऑक्सीजन पास ना होने की वजह से उनका निधन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *