ग्वालियर। मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर कोतवाली के नगर निरीक्षक (टीआई) शैलेन्द्र सिंह कुशवाह को पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस ने शहर कोतवाली से हटाकर भिण्ड देहात थाने की कमान सौंप दी है। शहर कोवाली के टीआई शैलेन्द्र सिंह कुशवाह का आतंक इतना बढ गया था कि भिण्ड शहर के व्यापारी अपना कारोवार नहीं कर पा रहे थे। कब किसी व्यापारी को पुलिस उठा ले, कब किसको अपमानित कर दे। क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान सदर आजार के व्यापारी को इतनी बेरहमी के साथ पीटा गया कि व्यापारी को भिण्ड के शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराना पडा।

टीआई द्वारा व्यापारी पर हमले को लेकर यहां के जैन समाज में काफी आक्रोश पनपा और धर्मसभा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रविसेन जैन ने एलान कर दिया कि भिण्ड शहर कोतवाली के टीआई शैलेन्द्र सिंह कुशवाह पर तत्काल आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। जैन समाज ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, भिण्ड-दतिया की सांसद संध्या राय को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।
जैन समाज ही नहीं भिण्ड के व्यापारियों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि टीआई शैलेन्द्र सिंह का भिण्ड से बार-बार तबादला हो जाता है लेकिन हरबार वह अपना तबादला करा के भिण्ड आ जाते है। भाजपा की सरकार थी तब भी वह भिण्ड में पदस्थ थे। अब कांग्रेस की सरकार है जब भी वह भिण्ड वापस आ गए। क्या प्रदेश सरकार के पास कोई ऐसा योग्य टीआई नहीं है जिसे भिण्ड भेजा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने भी व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए शहर कोतवाली से हटाकर भिण्ड देहात थाने की कमान सौंप दी। भिण्ड जिले में और भी थाने थे वहां भी भेजा जा सकता था। चलो ये पुलिस अधीक्षक के अपने अधिकार पर निर्भर है। लेकिन टीआई के आतंक का नुकसान तो अभी नही ंतो फिर कभी किसी न किसी को उठाना पड सकता है। भिण्ड के व्यापारी अभी भी आक्रोश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *