????????????????????????????????????
ग्वालियर । नगर निगम सीमा क्षेत्र में शहर में कराये जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को देखते हुए निगमायुक्त संदीप माकिन ने निर्माण कार्यों की निर्माण स्थल पर पट्टिका, अंकित करने के निर्देश दिये है।
निगमायुक्त द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विभिन्न विभागांतर्गत कराये जाने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी के संबंध में स्थल पर सूचना पट्टिका लगवायी जावे, जिसमें प्रकरण क्रमांक, कार्य की लागत, कार्य की अवधि, कार्य की गारण्टी अवधि, संबंधित निर्माण ऐजेंसी का नाम, कार्य का विवरण इत्यादि जानकारी सूचना पटल पर अंकित की जावे। साथ ही प्रकरण में भुगतान हेतु अंतिम बिल प्रस्तुत किये जाने के पूर्व स्थल पर लगवाई गयी सूचना पट्टिका की प्रमाणित फोटो प्रकरण के नस्ती पृष्ठ पर संलग्न किये जाने के उपरांत ही बिल भुगतान किया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *