भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सिरफिरा एसएएफ का जवान अपनी सगाई टूटने से बौखला गया और लड़की के घर पहुंचकर उसके भाई और मां को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां लडकी के भाई रितेश धाकड़ की मौत हो गई। जबकि मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जवान ने सर्विस गन से फायरिंग की। घटना भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है।
एसएएफ 7वीं बटालियन का जवान संघ कार्यालय समिधा की सुरक्षा में तैनात था। घटना के वक्त लड़की के परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे। उन्होंने आरोपी से बंदूक नहीं छीनी, वरना वह कई और लोगों को गोली मार सकता था। पीड़ित परिवार के मुताबिक, उनकी बेटी और आरोपी की सगाई हुई थी। बाद में बात बिगड़ी और दोनों की सगाई टूट गई। एसएएफ जवान अजीत सिंह चैहान देर रात लड़की के घर आया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि आरोपी एसएएफ जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर एफआईआर दर्ज की है।
