शिवपुरी। मध्यप्रदेश ग्वालियर संभाग के शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री केपी सिंह की कोठी के पास बनी पानी की टंकी से सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने छलांग लगाकर आज मंगलवार को अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पानी की टंकी से कूदने से पहले स्कूली छात्रा इस टंकी पर करीब 15 मिनट तक बैठी रही। लोगों ने इसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं मानी और अचानक टंकी पर से कूद गई।
छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छात्रा प्रियदर्शिनी नगर की रहने वाली बताई जा रही है जिसका नाम साक्षी तिवारी बताया जा रहा है।

फिजिकल थाना प्रभारी दीप्ति तोमर ने बताया कि मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन इससे पहले पुलिस कुछ कर पाती छात्रा ने पानी टंकी से छलांग लगा दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब इस मामले की पड़ताल में जुटी है कि आखिर छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर आत्महत्या क्यों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *