भिण्ड। भिण्ड जिले के मौ कस्बे में एक युवा साध्वी को रात्रि में उसके घर से दो युवक  अगुवा कर उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ छेडछाड व मारपीट करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरतार कर लिया है। मारपीट से गम्भीर रुप से घायल साध्वी को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। साध्वी के साथ हुई इस घिनोनी घटना के बाद जैन समाज के लोगों में काफी आक्रोश है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमरनाथ वर्मा ने आज यहां बताया कि मौ निवासी अशोक जैन की पुत्री सोनल जैन 25 वर्ष ने एक वर्ष पूर्व घर त्याग कर साध्वी की दीक्षा ग्रहण कर ली थी। वह अमायन स्थित जैन मंदिर में रह रही थी। 18 मार्च को वह अपने पिता के घर आई थी, 20 मार्च की रात्रि को वह अपने घर की छत पर सो रही थी तभी मौ के ही निवासी प्रदीप यादव और अशोक धोबी उसे रात्रि में अगुवा कर ले गये। दोनों युवक उसे अशोक धोबी के घर ले गये और उसे निर्वस्त्र कर उसकी लाठी डण्डों से मारपीट की। बाद में साध्वी को निर्वस्त्र ही उसे घर के बाहर बेहोशी अवस्था में फेंक गये।
21 मार्च को पुलिस ने साध्वी के पिता अशोक जैन की रिपोर्ट पर मौ थाना पुलिस ने अशोक धोबी और प्रदीप यादव के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया। पुलिस द्वारा मामूली धाराओं में अपराध दर्ज करने पर जैन समाज में आक्रोश भडक गया तो कल पुलिस ने साध्वी को घर से अगुवा कर उसे निर्वस्त्र कर मारपीट, छेडछाड का अपराध दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अशोक धोबी को गिरतार कर लिया है तथा प्रदीप यादव की पुलिस तलाश कर रही है।  गम्भीर रुप से घायल साध्वी को ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।
मौ की नायब तहसीलदार शुभ्रता त्रिपाठी ने बताया कि कल पीडित साध्वी से वह मिली थी तो उसने बताया कि उसे घर की छत से अगुवा कर उसे कमरे में बंद कर उसे निर्वस्त्र कर उसको अमानवीय तरीके से लाठी-डण्डों से पीटा गया और उसके साथ छेडछाड की गई। शुभ्रता त्रिपाठी का कहना था कि पीडिता साध्वी की हालत व शरीर पर चोटों के निशान देखकर लगता है कि उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *