बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तुरंत ही उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बप्पी लहरी के संक्रमित होने की जानकारी उनकी बेटी रीमा ने एक स्टेटमेंट जारी कर दी है। उनकी फैमिली ने बीते कुछ दिनों में बप्पी लहरी के टच में आए सभी लोगों से अपना एहतियातन कोविड-19 टेस्ट कराने का आग्रह भी किया है।

रीमा ने स्टेटमेंट में कहा, “बप्पी दा ने अत्यधिक सावधानी बरती, लेकिन इसके बावजूद उनमें कोविड के हल्के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें उनकी उम्र के चलते डॉ.उद्वाडिया की देखरेख में एहतियात के तौर पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएंगे। उन्हें हमेशा अपनी दुआओं में रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *