भोपाल। शाहपुर बीएमओ डॉ. रजनीश शर्मा पर पुलिस ने छेडछाड का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ युवती के पिता ने केस दर्ज कराया है। उन पर मुलताई के पारेगांव रोड स्थित नए मकान के पास युवती के साथ संदिग्ध गतिविधि का आरोप है। हालांकि बीएमओ ने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है। मैं सिर्फ मकान देखने गया था। इधर, सीएमएचओ जीसी चौरसिया ने बताया, डॉ. शर्मा बिना कोई सूचना के अनुपस्थित थे। आदर्श आचरण के विपरीत व्यवहार की सूचना मिलने पर निलंबन प्रस्ताव भेजा गया है।

युवती के पिता ने पुलिस को बताया, डॉ. शर्मा ने मुलताई अस्पताल में पदस्थ रहने के दौरान बेटी का इलाज किया था। तब से वे बेटी का पीछा करने लगे। सूने मकान के पास उसे रोककर बात करने लगे। कुछ युवकों को आता देख वे चले गए।

दूसरी ओर पारेगांव रोड के किनारे रहने वाले घनश्यामसिंह राठौर ने बताया, उनके मकान के पास एक नवनिर्मित खाली मकान है। डॉ. शर्मा पिछले कुछ दिनों से युवती को लेकर मकान में आ रहे थे। वे कल भी युवती को लेकर मकान में आए। लोगों ने विरोध किया। इस दौरान डॉ. शर्मा ने युवती को वापस भेज दिया और विवाद करने लगे। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और बीएमओ को थाने ले लाई, जहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *