जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के पॉश इलाके विजयनगर स्थित मुस्कान प्लाजा में एक आवास में हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट चलने की सूचना पर जब शुक्रवार 11 अक्टूबर की देर रात पुलिस ने दबिश दी तो वहां पर एक नेपाली युवती सहित 4 युवक-युवतिया संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हेें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी फर्जी नाम से प्लाजा में रुके थे. उनके पास से फर्जी आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त हुए हैं।
विजय नगर टीआई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी कि मुस्कान प्लाजा में ए ब्लॉक के 214 नम्बर कमरे में सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां फर्जी आधार कार्ड के आधार पर अम्बिकापुर निवासी इम्तियाज और उसकी पत्नी रुकी थी। उसके साथ दिल्ली निवासी साहिल नाम का युवक व नेपाली मूल की युवती भी मिली. इम्तियाज और उसकी पत्नी के पास से जब्त आधार कार्ड व वोटर आईडी में शर्मा सरनेम मिला है. पुलिस इसकी जांच कर रही है।
एएसपी साउथ डॉ. संजीव उईके ने बताया कि सेक्स रैकेट की सूचना पर विजय नगर पुलिस ने मुस्कान प्लाजा में दबिश देकर चार युवक-युवती को हिरासत में लिया है। इसमें एक नेपाली मूल की युवती भी है। वे फर्जी नाम से वहां रुके थे। उनके पास से फेक आधार कार्ड जब्त किए गए हैं. फर्जीवाड़े व सेक्स रैकेट की धाराओं में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
