सोशल मीडिया पर लडकियां कैसी फोटो डाले उनको समझ होनी चाहिए-एसएसपी रुचि वर्धन मिश्रा
इंदौर। सड़क पर सुरक्षा, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, साइबर सेफ्टी जागरुकता सेमीनार आयोजित किया गया जिसमें छात्राओ के लिए महिला आत्मरक्षा एवं सड़क पर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुचि वर्धन मिश्रा ने बताया कि जिस तरह बच्चे आज-कल इंटरनेट का उपयोग कर वर्चुअल वर्ल्ड में जी रहे हैं सोशल मीडिया पर आपके द्वारा शेयर या पोस्ट की गई आपकी फोटो या निजी जानकारी को देखकर कोई भी व्यक्ति आपको परेशान कर सकता है तो उससे किस प्रकार अपनी सुरक्षा करना है। यह स्वयं का निर्णय होना चाहिये कि हमें अपनी कौन सी फोटो या निजी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी और कोन-सी नहीं। साथ ही छात्राओं को यह भी बताया कि कौन सा निर्णय सही है और कौन सा गलत आपको इसकी पहचान होनी चाहिये ।

सेमीनार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलैन्द्र सिंह चौहान ने साइबर सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया साइटों पर महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी दी गई एवं बताया कि इस तरह के अपराधों से कैसे बचा जा सकता है। लोग इंटरनेट के आदि हो चुके हैं और इंटरनेट पर व्यस्त रहने के कारण लोगों का माइंड एवं बॉडी स्ट्रक्चर खराब हो रहा है। इससे लोगों को बचना चाहिए। आई.एक्ट. के अपराधों के बाने में जानकारी दी।
साइबर जागरुकता इंटरनेट के इस दौर में स्कूल की छात्राओं को साइबर सुरक्षा के वारे में फेसबुक, इंस्टाग्राम वाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया साइटो पर महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों के बारे में जानकारी देना । किस तरह आन लाइन अपराधो से कैसे बचा जा सकता है। इंटरनेट की लत के कारण लोगों का दिमाग और शरीर पर पड़ रहे बुरे असर की जानकारी देना ।

जब किसी अपराधी से आपका सामना हो तब आप कैसे बच सकते हैं और यदि अपराधी के चंगुल में फंस जाएं तो सेल्फ डिफेंस की तरकीबों से कैसे बचा जाये मार्शल आर्ट्स के जानकारों द्वारा डेमो प्रशिक्षण दिया गया। इसमें स्थानीय छात्राओं को शामिल कर आत्मविश्वास जागृत करना। महिलाओ के कानूनी अधिकारों की जानकारी और हेल्पलाइन संबंधी सुझाव।

राह चलते महिलाएं धोखा धड़ी और चेन स्नैचिग जैसे अपराधों से स्वयं को कैसे सुरक्षित रखें। सुरक्षा टिप्स देना पीछा करने वाले बदमाशों की पहचान ।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सफर सुरक्षित करने के लिये हेलमेट पहनने व ट्रैफिक नियमों के पालन की सलाह। सम्पर्क के सभी व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने पर जोर ।

आयोजित सेमीनार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर ने उपस्थित छात्राओ को आत्मरक्षा हेतु कई सेल्फ डिफेंस ट्रिक बताये । यह ट्रिक है जो अपने से कई गुना ताकतवर व्यक्ति, अपराधी से बचा सकती हैं । यह ट्रिक सभी महिलाओं को सीखनी चाहिए । इस दौरान सेल्फ डिफेस टीम के द्वारा छात्राओ को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया गया । उसका लाइव-डेमो कराया गया इसमें स्थानीय छात्राओं को भी शामिल किया गया ताकि उन्हें आत्मरक्षा के प्रति विश्वास उत्पन्न हो सके और इसमें छात्राओं की सहभागिता देखकर हम उत्साहित हैं । यह कार्यक्रम लगातार स्कूलों कॉलेजों में और महिलाओं बच्चों के लिए लगातार जारी रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *