सिवनी। मध्यप्रदेश की सिवनी जिला जेल में हत्या के प्रयास की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल की टॉयलेट में खुद के गमछे के सहारे झूल कर अपनी जान दे दी, जिसके बाद जेल के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। सर्किल जेल सिवनी में आज सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच एक कैदी जेल ने टॉयलेट में बल्ब लटकाने के लिए लगाई गई कील के सहारे खुद के गमछे से फांसी लगा ली। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के संबंध में डूंडासिवनी थाना प्रभारी अमित विलास दाणी ने जानकारी देते हुये बताया कि सर्किल जेल सिवनी में धारा 307 के अपराध में चमरू ग्राम शिकारा थाना घंसौर निवासी ने सुबह जेल ही फांसी लगा ली। जब तक दूसरे बंदी इसे बचाने जा पाते तब तक इस कैदी की मौत हो गई। आरोपी को माननीय न्यायालय ने 8 वर्ष की सजा दी थी। जिसके बाद से वह माह नबंवर 2019 से सर्किल जेल सिवनी में सजा काट रहा था। बता दें कि फांसी लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फांसी लगाये जाने की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना उपरांत ही स्पष्ट हो पायेगी। इस मामले को थाना डूंडासिवनी पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। कैदी की मौत के बाद केश लाल ककोडी और धनसिंह मरावी जो कि प्रहरी और मुख्य प्रहरी हैं उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *