इंदौर। मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों के लिए कोरोना ड्यूटी काल बन रहा है। 2 एसआई के बाद गुरुवार को 1 एएसआई का इंदौर में निधन हो गया। संयोगितागंज पुलिस थाने में तैनात एएसआई को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उनका निधन हो गया है। उसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। संयोगितागंज पुलिस थाने में तैनात एसआई कुंवर सिंह खरते लॉकडाउन के दौरान लगातार ड्यूटी कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें 24 अप्रैल को हार्ट अटैक आया था। उसके बाद अपोलो अस्पताल स्थित विजय नगर में उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रही थी। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में अटैक के बाद उनकी हालल लगातार खराब हो रही थी। 

परिजनों ने यह भी कहा कि डॉक्टर लगातार कोशिश करते रहे, मगर वह ठीक नहीं हो सके। इसके साथ ही एएसआई को लेकर इंदौर पुलिस के बड़े अधिकारी भी गंभीर थे। अस्पताल प्रबंधन और परिजन से सभी अधिकारी लगातार संपर्क में थे और उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे थे। अस्पताल में उनकी सर्जरी भी हुई थी। मगर किडनी डैमेज होने की वजह से बजाया नहीं जा सका। 


इससे पूर्व दो टीआई की मौत कोरोना की वजह से हुई है। इंदौर में 19 अप्रैल को जूनी इंदौर के थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवशी का निधन इलाज के दौरान हो गया था। वह ड्यूटी के दौरान ही कोरोना से संक्रमित हुए थे। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बावजूद उन्हें बजाया नहीं जा सका। इसके साथ ही उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल का निधन भी कोरोना की वजह से 21 अप्रैल को हुआ था। यशवंत पाल भी लॉकडाउन में ड्यूटी करते हुए संक्रमित हुए थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *