भोपाल। राज्य का हनीट्रैप मामला देश का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल साबित हो सकता है। इस मामले की जांच में जब्त लैपटॉप और मोबाइल फोन से करीब 4 हजार फाइलें मिली हैं। जिनमें अश्लील चैट के स्क्रीनशॉट, समझौता करने की स्थिति में निर्वस्त्र अधिकारियों के वीडियो और ऑडियो क्लिप पाए गए हैं। इन क्लिप्स में बड़ी संख्या में कथित तौर पर नौकरशाह, मंत्री और पूर्व सांसद शामिल हैं।
टाज से स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अपनी जांच शुरू कर दी। टीम के अध्यक्ष संजीव शमी बनाए गए हैं। माना जा रहा है कि जांच के आगे बढ़ने के साथ ही ये देश का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल हो सकता है।
फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम जब्त किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन की लगातार जांच कर रही है, इसमें हनीट्रैप से जुड़े अब तक 4 हजार वीडियो और ऑडियो क्लिप्स निकाले जा सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल फाइलों की सूची जल्द ही 5 हजार या इससे अधिक भी हो सकती है।

जांच में ये भी पता चला है कि ब्लैकमेलर्स महिलाएं भोपाल के अमीरों के क्लब में आती-जाती थीं। वहां पर उनके लिए कमरे बुक कराए जाते थे। बताया जा रहा है कि अब इन क्लबों के चेक-इन रजिस्टर गायब हैं और उन अन्य रिकॉर्डों में हेरफेर करने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें इन लड़कियों की तस्वीरें रिकॉर्ड हैं। हनीट्रैप में वरिष्ठ नौकरशाहों से लेकर जूनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता आदि की सूची अंतहीन है।
एसआईटी जांच टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इन वीडियो और तस्वीरों को रोकना है, जिससे वह गलत हाथों में न पड़ें। मामले में जांच कर रहे एक पुलिस निरीक्षक को बाहर कर दिया गया है। उस पर आरोप था कि उसने पकड़े गए फोन में से कुछ क्लिप को ब्लूटूथ के जरिए अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *