ग्वालियर माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल के माध्यम से आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं के अन्तर्गत हाईस्कूल परीक्षा में सर्चिंग के दौरान 174 प्रकरण बनाए गए। साथ ही 4 अधिकारी, कर्मचारियों को निलंबित किया जाकर 4 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के अन्तर्गत जिले में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर 51129 परीक्षार्थियों में से 40244 परीक्षार्थियों ने आज प्रथम प्रश्न पत्र में उपस्थित रहे। साथ ही 10882 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। नकल की सर्चिंग के दौरान 174 प्रकरण बनाए गए। इस परीक्षा के अन्तर्गत जैन कॉलेज भिण्ड में लगाए गए एसीएस दाताराम जाटव एवं मनोज कुमार गुप्ता, विवेकानंद एवं कैलेाश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसीप्रकार गायत्री कॉलेज भिण्ड के सर्चिंग में लगे अधिकारी, कर्मचारी जयवीर, विकास पचौरी, पंकज सोनी एवं राकेश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
