सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक लड़की पर अपनी क‎थित गर्लफ्रेंड को को‎‎चिंग भगाने का आरोप लगा है। गायब लड़की के घरवालों ने उसकी सहेली पर अपहरण का आरोप लगाया है। ले‎किन, पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने के बाद पु‎लिस ने कार्रवाई करते हुए तीन ‎दिन बाद लड़की को बरामद कर ‎लिया है। दरअसल, 22 मार्च को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 20 साल की युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अगले दो दिन तक उसकी कोई जानकारी नहीं लगी तो परिजन 24 मार्च की दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे, उन्होंने उसकी ही दोस्त पर अपहरण करने के आरोप लगाते हुए तलाशने की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम को लड़की को सही सलामत ढूंढ लिया और अब वो उससे पूछताछ कर रही है।

एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताया कि लड़की को बरामद किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दोनों लडकियां सहमति के आधार पर भागी थीं। एक लड़की सिविल लाइन के संजय नगर में रहती है। जबकि उसकी दोस्त खुरई की रहने वाली है। फिलहाल अभी इस मामले में पुलिस की पूछताछ चल रही है। गुम हुई लड़की के पिता ने कहा ‎कि मेरी बेटी दो दिन से लापता थी। उसकी सहेली लड़की उसे कोचिंग से ले गई थी। वहीं लड़की की मां ने आरोप लगाया कि एसपी साहब बोल रहे हैं जांच करवा रहे हैं लेकिन पुलिस से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। ‎फिलहाल पु‎लिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *