देश में कोरोना की स्थिति और बिगड़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के रिकॉर्ड 2,34,692 केस सामने आए हैं। वहीं 1,341 मरिजों की मौत हुई है। इस तरह देश में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 1,45,26,609 पहुंच गया है। देश में अभी 16,79,740 एक्टिव केस हैं। अब तक देश में 1,75,649 की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। यहां अब तक 11,99,37,641 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वहीं विभिन्न राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू या लॉकडाउन जारी है। बिहार में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिमंंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर पाबंदियां लगाने पर फैसला हो सकता है।

इस बीच, खबर है कि कोरोना के मुश्किल समय में भी लोगों की मदद में जुटा फिल्म अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। खुद सोनू सूद ने ट्वीट कर इसका जानकारी दी और अपने फैन्स को सावधान रहने को कहा। हालांकि सोनू सूद ने यह भी लिखा कि इस दौरान वे अपने घर में क्वारंटाइन रहेंगे, इसलिए ज्यादा अच्छी तरह से लोगों की मदद कर पाएंगे। उन्होंने जररूतमंदों को भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ हैं।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *