इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिजली विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री और उनके बाबू को रिश्वत लेते पकडा है। इन्होंने बिजली लोड बढाने के नाम पर फरियादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। टीम ने यहां से दस्तावेज जब्त कर जांच में लिए हैं।

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर फरियादी अशोक कुमार सोनी की शिकायत पर लोकायुक्त की एक टीम पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर पहुंची। यहां पर टीम ने डीई अजय व्यास और उनके बाबू प्रकाश शाह को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकडा। जैसे ही फरियादी ने 25 हजार की रिश्वत दी। वहां मौजूद टीम ने दोनों को पकड लिया। टीम ने अपना परिचय दिया तो व्यास और साहू के पसीने छूट गए। फरियादी ने बताया कि दोनों ने मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल के अनुसार पश्चिम क्षेत्र में एक नया होटल खुला है, उसमें लोड बढाने के लिए एक ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट होना था। 11 किलो लोड बढाने के लिए इन्होंने बिजली कनेक्शन करने वाली कंपनी के कर्मचारी के जरिए 25 रुपए हजार रिश्वत की मांग की थी। मंगलवार को अपने बाबू के जरिए ही ये अपने कार्यालय में रिश्वत ले रहे थे। बताया जा रहा है कि बाबू हर फाइल को आगे बढाने के लिए 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। टीम ने यहां से रुपए और अन्य फाइलों को जब्तकर जांच में लिया है।
फरियादी सोनी निवासी कालानी नगर ने लोकायुक्त पुलिस को बताया कि था कि मल्हारगंज क्षेत्र में होटल के पास ही एक मल्टी है, जिसके पास एक बैंक है। यहां पर लोड बढाने के लिए एक ट्रांसफार्मर लगाया गया था। अब होटल खुलने से लोड बढ गया है, जिससे नए ट्रांसफार्मर की जरूरत थी। इसी के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *