भोपाल ! राज्य सरकार ने प्रदेश के 32 पुलों को पथकर से मुक्त करने का फैसला किया है। यह वह पुल हैं जहां सालाना 10 लाख रुपए से कम की आमदनी हो रही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों को बताया, कि इस निर्णय से भोपाल तथा उज्जैन संभाग के एक-एक, इंदौर संभाग के 4, जबलपुर संभाग के 9 , रीवा संभाग में 6, ग्वालियर संभाग में 3, सागर संभाग के आठ पुल पथ कर वसूली से मुक्त होंगे।
उन्होंने बताया, कि इस निर्णय के फलस्वरूप रायसेन जिले के भोपाल -चिकलोद मार्ग में बेतवा नदी पर बना पुल तथा आगर जिले में नलखेड़ा -छापीखेड़ा मार्ग पर निर्मित पुल पर अब पथ कर वसूली नहीं होगी । इंदौर संभाग में खंडवा जिले में पंधाना-कुडिया -बरखेड़ी मार्ग के घोडवा पुल, पंधान टीवाल मार्ग के फोड़वा पुल पर, सिरपुर- जामली- कोहदड मार्ग के बाकभाट पुल तथा झाबुआ जिले में बोलासा – झकनावदा- टिमाचमी मार्ग के मधुकन्या पुल पथ कर वसूली से मुक्त रहेंगे। इसी तरह जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिले के आमगाँव सिंहपुर मार्ग में टडा नाला पुल और नरसिंहपुर-देवा कछार मार्ग में शेर नदी पर बने पुल पर पथ कर वसूली नहीं होगी। इसी प्रकार कटनी जिले में विजयराघवगढ़-काटी अमाढ़ी मार्ग के रोह नियाघाट पुल, छिंदवाड़ा जिले में सारनी-परसवाड़ा मार्ग के पेंच नदी पुल, रामाकोना सावरनी मार्ग के शोभना नदी पुल और लोधीखेड़ा खमारपानी मार्ग के कन्हान नदी पुल को पथ कर से मुक्त किया गया है। बालाघाट जिले के तीन पुल क्रमश: नेतरा लिंगा हट्टा मार्ग के घिसर्री नदी पुल, ब्रम्हनी आंगन बिहरी मार्ग के डोरिया नाला पुल और तिरोड़ी खवासा मार्ग के खरपडिय़ा नाला पुल पर भी अब पथ कर नहीं लिया जायेगा। डॉ. मिश्रा के अनुसार रीवा संभाग में रीवा जिले के तीन पुल क्रमश: बैकुण्ठपुर लाल गाँव मार्ग में जीरा नाला पुल, सोहागी बड़ागाँव कोरांव मार्ग में बेलन नदी पुल, बैकुंठपुर बर्री मार्ग में बीहर नदी पुल, शहडोल जिले के बुढ़ार केशवाही मार्ग के कसेड नदी पुल और अनूपपुर जैतपुर मार्ग के ठ्ठशेष पृष्ठ 8 पर
डेढ़ लाख करोड़ के बजट को मंजूरी
मंत्रिपरिषद की बैठक में इस माह विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने वाले बजट के प्रारूप को भी मंजूरी दे दी गई। यह बजट करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का होगा। बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के समक्ष प्रस्तावित बजट प्रारूप का प्रस्तुतिकरण किया गया।
