भिण्ड । मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर के कृष्णा होटल में पुलिस ने आज सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। यहां होटल कॉलगर्ल एवं शराब भी सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने छापामार कार्रवाई में 5 कपल के साथ होटल का मैनेजर समेत महिला दलाल को भी गिरफ्तार किया है।
आज महिला डीएसपी पूनम थापा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भिण्ड के फ्रीगंज स्थित कृष्णा होटल में दिन रात सैक्स रैकेट व शराब का कारोवार किया जाता है। भिण्ड के शौकीन युवक महानगरों की लडकियों को अधिक पसंद करते हैं। इसलिए महानगरों से आर्डर देने पर लडकियों को उत्तरप्रदेश के आगरा, दिल्ली और मध्यप्रदेश के ग्वालियर व इंदौर से बुलाया जाता है।
आज जैसे ही महिला डीएसपी पूनम थापा ने पुलिस की टीम के साथ होटल में पहुंची तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाया तो लड़का और लड़कियां आपत्ति जनक स्थिति में पकड़े गए। होटल के कमरों से जब लड़का और लड़कियों को आपत्ति जनक स्थिति में उठाया तो वो माफ करने और छोड़ने की गुहार पुलिस से लगाते रहे। पुलिस ने होटल के मैनेजर और लड़कियां सप्लाई करने वाली महिला दलाल को भी पकड़ा।
महिला डीएसपी पूनम थापा ने बताया कि भिण्ड के होटलों में इस तरह का अनैतिक काम किया जाता है। पुलिस ने इस कारोबार से जुडे होटल संचालकों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और पुलिस की यह कार्रवाई आगे निरंतर चलती रहेगी।
भिण्ड के तमाम धनवान युवा अपने परिवार की कमाई को रातें रंगीन करने पर खर्च कर रहे है। भिण्ड के युवाओं को महानगरों की लडकिया ज्यादा पसंद आती है। महिला दलाल इन युवाओं को महानगरों से लडकियों को बुलवाती है। महिला दलाल घण्टे के हिसाब से पैसे बसूल करती है। उम्र के हिसाब से भी लडकियों की कीमत लगाई जाती है। भिण्ड के युवाओं के लिए सबसे सस्ती 5 हजार रुपए में और महंगी 50 हजार रुपए तक में मिलती है। 50 हजार रुपए खर्च करने वाले युवाओं को लडकी के साथ शराब मुफ्त में दी जाती है।
छापामार कार्रवाई में पुलिस ने होटल से लड़की, लड़कों के अलावा आपत्ति जनक सामग्री, शराब की खाली एवं सील पैक बोतलें बरामद की है। पुलिस ने यहां से एक डायरी भी जब्त की है जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज है। जो होटल में रातें रंगीन करने आते थे।
