उज्जैन। मध्यप्रदेश के दक्षिण उज्जैन से विधायक डॉ. मोहन यादव को भाजपा ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। सीएम घोषित किए जाने के बाद मोहन यादव ने मीडिया से बात की। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्म) को धन्यवाद कहा।

इसके साथ ही मोहन यादव ने कहा कि केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य की विकास यात्रा को और आगे बढ़ाऊंगा। बता दें कि हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 163 पर जीत हासिल की थी। राज्य में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं।