मुंबई । रश्मिका मंदाना को लेकर हाल ही में एक यूजर ने कमेंट किया कि एक्ट्रेस ने अपनी एक फिल्म को सिर्फ इसलिए साइन किया क्योंकि वह उस फिल्म के एक्टर्स के साथ काम करना चाहती थीं जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट तो उन्हें पसंद भी नहीं थी।

रश्मिका मंदाना उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो खुद को लेकर गलत खबर पढ़कर तुरंत रिएक्ट करती हैं। कई बार वह सोशल मीडिया पर खुद को लेकर पोस्ट या कमेंट्स पर जवाब जरूर देती हैं। अब एक यूजर ने कमेंट किया कि रश्मिका ने अपनी एक फिल्म इसलिए साइन की क्योंकि उस फिल्म के एक्टर के साथ उन्हें काम करना था। फिल्म की स्क्रिप्ट को रश्मिका को पसंद ही नहीं थी। अब एक्ट्रेस ने इस पर जवाब दिया है।

यूजर ने लिखा था कि रश्मिका ने कहा है कि मुझे आधार मीकू जोहरलु फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं थी, लेकिन मैंने फिल्म सिर्फ किशोर तिरुमला और शरवा के लिए फिल्म साइन की। रश्मिका ने इस पर जवाब दिया, ‘किसने कहा? मैं सिर्फ फिल्म इसलिए करती हूं क्योंकि मैं स्क्रिप्ट में विश्वास करती हूं और कास्ट-क्रू के साथ काम करना मेरा आभार है। मुझे समझ नहीं आता कि यह अफवाहें कहां से आती है।’

बता दें कि कुछ दिनों पहले रश्मिका ने एक यूजर को जवाब दिया जिसमें उसने दावा किया था कि एनिमल की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है। एक्ट्रेस ने इस पर लिखा था, किसने कहा यह? इन सबके बाद मैं सोच रही हूं कि इस बारे में सोचना चाहिए और प्रोड्यूसर पूछेंगे कि क्यों तो मैं कहूंगी कि मीडिया कह रही है यह सब। मुझे उनकी बातें पूरी करनी चाहिए।

खैर फिलहाल रश्मिका पुष्पा 2 में काम कर रही हैं। फिल्म में रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लेकर रश्मिका काफी एक्साइटेड हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि फिल्म की पूरी टीम बहुत मेहनत कर रही है इसे हिट बनाने के लिए। उन्होंने कहा था, मैं आपको वादा करती हूं कि पुष्पा 2 बहुत बड़ी होने वाली है। हमने पहले पार्ट में बहुत पागलपन किया। अब दूसरे पार्ट को लेकर हमारे पास बहुत जिम्मेदारी है क्योंकि लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है। मैंने पुष्पा 2 के लिए एक गाना शूट किया है। सब बहुत कोशिश कर रहे हैं फिल्म को जबरदस्त बनाने के लिए। यह एक ऐसी स्टोरी है जिसका कोई एंड नहीं है और यह मजेदार भी है। बता दें कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।