भोपाल: आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री समय सागर महाराज के चरणो में डॉ मोहन यादव पहुंचे। कलश स्थापना समारोह में 11 प्रमुख कलश स्थापित किए गए हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर आचार्य समय सागर महाराज ससंघ को राजकीय अतिथि घोषित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पाद प्रच्छालन किया और कुछ देर उनके चरणों में बैठकर चर्चा की और आचार्य श्री से राजधानी भोपाल में चातुर्मास हेतु निवेदन किया।

इस अवसर पर आचार्य समय सागर महाराज ने कहा कि संसारी प्राणी प्रभु और गुरु के चरणों में आकर के उनके चरणों में प्रार्थना करते हैं। 2016 में आचार्य गुरुदेव का चातुर्मास हुआ था उस समय भी वही दृश्य था आज भी 2026 में वही दृश्य नजर आ रहा है। गुरुदेव की परिकल्पनाओं से यहां पर पाषाण का जो मंदिर बन रहा है वह गुरुदेव की प्रेरणा और आशीर्वाद से यहां पर समाज निर्माण कर रही है पूर्ण करने के लिए इस दायित्व को स्वीकार किया है उसको देखने का अवसर हम लोगों को भी प्राप्त हुआ है। अहिंसा धर्म अकेले जैनों का नहीं विश्व का धर्म है। जिसके मन में करुणा का भाव आता है वही सब अहिंसा के पुजारी है। आचार्य श्री ने भाग्योदय तीर्थ सागर का नाम लेकर कहा कि वहां पर चिकित्सा के माध्यम से लोगों की सेवाएं समाज के लोग कर रहे हैं। जबलपुर में पूर्णायु आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 5 स्थानों पर लड़कियों के लिए संस्कारित शिक्षा प्रतिभास्थली स्कूल दे रहे हैं, हथकरघा के माध्यम से अहिंसक वस्त्रो का निर्माण उन लोगों के लिए वरदान साबित हुआ है जो बेरोजगार थे उससे हजारों परिवार आत्मनिर्भर हुए हैं, गुरुदेव के आशीर्वाद से समाज के लोग यह कार्य कर रहे हैं।
एक दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाकर आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज को करेंगे आमंत्रित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम सब ‘जियो और जीने दो’ की परोपकारी भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं। अहिंसा हमें मोक्ष की ओर ले जाती है और हमें यह ज्ञान संतों से ही मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का साथ, सहयोग और आशीर्वाद हमें देवमार्ग और सद्मार्ग पर ले जाता है। आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज जीवित देवता स्वरूप हैं। राजधानी भोपाल में आचार्य श्री का चातुर्मास हम सब के लिए सौभाग्य का अवसर है, धन्य भाग्य का अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार एक दिन का विधानसभा सत्र आयोजित कर आचार्य श्री को विधानसभा में प्रवचन के लिए आमंत्रित करेगी, ताकि प्रदेश के सभी विधायकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को आचार्य श्री का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिले।
डॉ मोहन यादव ने अपने आप को धन्य मानते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आचार्य संघ का चातुर्मास हो रहा है इसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को प्राप्त होगा। एक दिन का विशेष सत्र मध्य प्रदेश विधानसभा में बुलाएंगे जिसमें पूरे आचार्य संघ को विधानसभा में हम सभी मिलकर के प्रवचन के माध्यम से ज्ञान अर्जित करेंगे। समय-समय पर गुरु चरणों में पहुंच करके हम सभी आशीर्वाद लेंते रहेंगे।इस अवसर पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा ने हबीबगंज मंदिर के ठीक सामने मेट्रो रेलवे स्टेशन का नाम आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के नाम से करने की बात कही और इस संदर्भ में रेल मंत्री के माध्यम से शीघ्र ही इसकी घोषणा करायेंगे।
कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित जैन पंचायत भोपाल के अध्यक्ष पंकज सुपारी, मनोज बांगा, प्रमोद हिमांशु राकेश जैन ओएसडी सहित बड़ी संख्या में देश भर के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का निर्देशन ब्र विनय भैया बंडा ने किया। सागर से भी सैकड़ो लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आचार्य श्री समय सागर महाराज ने आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वारा लिखित महाकाव्य मूकमाटी भेंट की।कांग्रेस नेता राजकुमार पटेल भी गुरुदेव के चरणों में श्रीफल समर्पित करने पहुंचे। कई शहरों से पहुँचे श्रद्धालु
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। उसके पश्चात आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पूजन के अर्घ सागर, इंदौर, अलवर, जबलपुर, मुरैना, कुण्डलपुर, दमोह, हरदा, मुंगावली, ललितपुर, गौशाला, पपौरा, टीकमगढ़, नागपुर आदि स्थानों के श्रावक श्रेष्टियों ने चढ़ायें।सागर जैन समाज की ओर से मुकेश जैन ढाना, संतोष बिलहरा, प्रकाश जैन, पारस अनिल नैनधरा, अजित जैन नीटू, इंद्र कुमार नायक, दिनेश बिलहरा, संदीप सीए, जिनेंद्र जैन गौरझामर, अरविंद पथरिया, तरूण जैन, ऋतुल बिलहरा, सोनू आईटीआई, राहुल इमलया, सचिन बिलानी सहित बड़ी संख्या में सागर से लोग पहुंचे।
