मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सागर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने जल संसाधन विभाग के सीनियर अकाउंट ऑफिसर और एक लिपिक को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की यह कार्रवाई मझगाएं डैम की नहर का बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगे जाने पर की गई थी। ठेकेदार गौरव तोमर ने इस मामले की शिकायत सागर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई थी, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल, लोकायुक्त की आगे की कार्रवाई जारी है।