इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में रात पब और डिस्को पर पुलिस का विशेष अभियान जारी है। शनिवार रात 12 बजे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शहर के सभी पबों को बंद करवा दिया था। इसके साथ ही पब के बाहर और विभिन्न चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
इंदौर की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सौम्या जैन ने बताया कि इंदौर शहर के पबों और जहां शराब परोसी जाती हैं उन प्रतिष्ठानों को तय समय सीमा तक ही प्रारंभ रखने की अनुमति है। शनिवार रात पुलिस की टीम ने तय समय के बाद खुले रहने वाले सभी पबों को बंद करवाया। इसके साथ ही पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। इसके तहत विभिन्न चौराहों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था जो संदिग्ध नजर आ रहे युवक-युवतियों की जांच कर रहे थे। कई युवक-युवतियों को रोककर उन्होंने शराब का सेवन किया है अथवा नहीं इसकी जांच मशीन के द्वारा की गई।
अभी तक तो पब और शराब पिलाने की व्यवस्था वाले स्थान को देर रात्रि तक खुले रहते थे, लेकिन पुलिस की सख्ती से इन पर फिलहाल रोक लगाई गई है। पब व बीयर बार में कभी भी प्रवेश की अनुमति थी। कामकाजी लडकियां व कॉलेजों में पढाई कर रही युवतियां देर रात में ही इन जगह पर जाकर आनंद उठाती थी। इस चैकिंग अभियान से उन्हें परेशानी हो रही है। जो भी लडके-लडकी शराब पीए मिले तो उनके खिलाफ कार्यवाही तो की ही जाएगी तथा उनके परिजनों को भी अवगत कराया जाएगा।
