बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) प्रियंका सिंह की चेतावनी के बाबजूद हड़ताल पर गए नगरपालिका से सफाई कर्मियों को यहां करारा जवाब दिया गया है। पहले तो सीएमओ ने सफाई कर्मियों को चेतवानी दी। जब वे नहीं माने तो खुद नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों के साथ शहर की सफाई करने पहुंच गईं। इस बीच जब सीएमओ सफाई कर रही थी तो सफाईकर्मी नारेबाजी करते रहे।

जानकारी के अनुसार बैतूल के सफाईकर्मी शहर की सफाई व्यवस्था को ठेके पर दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते उन्होंने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। इससे शहर की सफाई व्यवस्था चौपट होने से बचाने के लिए नगरपालिका बैतूल की सीएमओ प्रियंका सिंह खुद झाड़ू और फावड़ा लेकर मैदान में उतर आई है। उन्होंने पहले अपने स्टॉफ के साथ सड़कें साफ की। इसके बाद कचरे के ढेर को फावड़े से तशले में भर वाहन में डलवाया। थोड़ी देर बाद वे खुद वाहन चलाकर कचरा को डंप करने शहर से बाहर गईं।

सीएमओ ने रविवार को कर्मचारियों की हडताल पर नहीं जाने की चेतावनी के चलते लोगो से सफाई व्यवस्था में हाथ बंटाने की अपील की थी। जिसका असर भी हुआ और लोग सडकों पर सफाई करते नजर आए। खास बात यह है कि सडक पर झाडू चलाने से लेकर कचरा वाहन तक कि व्यवस्था लोगो ने संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *