भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर सियासत गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाढ़ क्षेत्रों के दौरा करने को मंत्री पीसी शर्मा ने नौटंकी बताया है। वहीं उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है कि शिवराज ने दिल्ली जाकर मध्य प्रदेश को दिए जाने वाला पैसा रुकवाया, अब यहां नौटंकी कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि केंद्र ने 310 करोड़ रुपए मध्यप्रदेश का कम किया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे शिवराज सिंह चौहान का हाथ है।

जनंसपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार और शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि, फायनेंस कमीशन में 10 फीसदी मध्यप्रदेश सरकार का होता था, इसे संशोधन कर 25 फीसदी प्रदेश का कर दिया गया है, और ।5 फीसदी सेंट्रल गवर्नमेंट का है जो ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने 310 करोड़ रुपए की राहत राशि मध्यप्रदेश का कम किया है। शिवराज सिंह दिल्ली जाकर एमपी का पैसा कम करा रहे हैं। मंत्री शर्मा ने कहा पहले यूपीए सरकार के समय शिवराज धरने पर बैठते थे, अब षड्यंत्र कर पैसा रुकवा रहे हैं और मंदसौर में जाकर बाढ़ पीडि़तों के बीच नौटंकी कर रहे हैं। भाजपा अफवाह फैला रही है कि वहाँ लोग फंस गए हैं।

उन्होंने कहा केंद्र ने भावांतर के 11। करोड़ रूपये रोक दिए गए है। नलजल योजना के पैसे रोके गए। वहीं गांधी सागर बांध के गेट देरी से खुलने को लेकर उन्होनें कहा कि लेट खोलने की बात अफवाह है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है सरकार सबके साथ है। शर्मा ने कहा कि अब तक 45 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जो एक बड़ा कदम है, और सरकार सबको मदद करेगी। और हर किसी तक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *